HomeNewsCG Lok Sabha Election 2024: अब तक अपनी ही लोकसभा में सिमटे...

CG Lok Sabha Election 2024: अब तक अपनी ही लोकसभा में सिमटे भूपेश बघेल का अन्य क्षेत्रों में फोकस, सभा करने की बनाई रणनीति

Published on

Raipur Chhattisgarh lok sabha election 2024

अब तक अपनी ही लोकसभा में सिमटे भूपेश बघेल का अन्य क्षेत्रों में फोकस, सभा करने की बनाई रणनीति

लोकसभा के तीसरे चरण के चुनाव में कांग्रेस ने ताकत झोंक दी है। अपने उग्र और आक्रामक तेवरों के लिए मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अभी तक अपने ही लोकसभा क्षेत्र तक सिमटे हुए थे अब उनका जोर दूसरी अन्य लोकसभा सीटों पर होगा। इसके लिए उन्होंने सभा करने की रणनीति तैयार की है।

राजनीतिक प्रेक्षकों के अनुसार विधानसभा चुनाव में हुए नुकसान की भरपाई के लिए भूपेश ने लोकसभा चुनाव में पसीना बहा रहे हैं। अब उनका रुख बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, रायगढ़ और कांकेर की ओर होगा। भूपेश इस चुनाव में राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी हैं। उनकी सीट पर दूसरे चरण में मतदान हो चुका है और अभी तक अपनी सीट को ही जीतने की जद्दोजहद कर रहे भूपेश ने अपना दायरा बढ़ा दिया है।


बताया जाता है कि भूपेश की पसंद पर जो प्रत्याशी मैदान में उतारे गए हैं उनको जिताने के लिए वह अब ताकत झोंकेंगे। उन्हीं सीटों पर स्टार प्रचारकों में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे की भी सभा कराने की तैयारी कर रहे हैं।

आज बिलासपुर में राहुल की सभा के साथ भूपेश


कांग्रेस नेता राहुल गांधी 29 अप्रैल को बिलासपुर दौरे पर आएंगे। गांधी कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव के लिए चुनाव प्रचार करेंगे और सकरी स्थित सिंचाई कालोनी मैदान उनकी आमसभा होगी। पार्टी सूत्रों के अनुसार देवेंद्र यादव भी भूपेश की पसंद वाले प्रत्याशी हैं। ऐसी सीटों पर भूपेश ने जोर लगाना शुरू कर दिया है। बताया जाता है कि बिलासपुर में राहुल दोपहर 3.40 बिलासपुर हवाई अड्डे पहुंचेंगे। इसके बाद शाम 4.15 से 5.10 बजे तक तक सकरी में सभा करेंगे। 5.45 बजे बिलासपुर हवाई अड्डे से दिल्ली रवाना होंगे।

30 को आएंगे खरगे

30 अप्रैल को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सक्ती में जांजगीर-चांपा लोकसभा सीट के लिए चुनावी प्रचार करने आएंगे। प्रदेश में यह खरगे का इस चुनाव का पहला दौरा होगा। प्रियंका गांधी भी आने वाली हैं। हालांकि अभी उनके आने की तारीख तय नहीं हुई है। उनकी सभा कोरबा या रायगढ़ में हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest articles

Bilaspur Weather Update: संभाग समेत प्रदेशभर में मौसम बदला, धीमी सही, फिर चढ़ने लगा पारा

Bilaspur news द्रोणिका व चक्रवाती परिसंचरण के असर से शहर व संभाग समेत प्रदेशभर...

गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय को एक और बड़ी उपलब्धि , मिली वर्ल्ड रैंकिंग में जगह

Bilaspur news गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय को एक और बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।...

Korba News: कोरबा के गिरीश सीएस को लंदन में दिया गया   ग्लोबल पावर लीडर 2024 अवार्ड

Korba news ऊर्जा नगरी कोरबा से अब तक अनेक प्रतिभाएं निकली और वे देश...

Rehar Underground Mine Of SECL: चौथी बार पहुंची सीबीआई टीम ने 12 दिनों तक दस्तावेज खंगाला

बिश्रामपुर न्युज एसईसीएल की रेहर भूमिगत खदान में करीब दो करोड़ रुपये लागत...